हृदेश बने अभा ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 19 अप्रैल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तिवारी की अनुशंसा पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने पं. हृदेश कुमार शर्मा पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा को भिण्ड जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ आशा व्यक्त की है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा उन्नत समाज एवं समर्थ राष्ट्र की धारणा के अनुरूप की जा रही सफल पहल को आपका सानिध्य एवं सहयोग अवश्य ही प्राप्त होगा। आपनी नियुक्ति से समाज व संगठन को नई दिशा व ऊर्जा प्राप्त होगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदेश कुमार शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। शर्मा की नियुक्ति का उनके इष्ट मित्र एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।