सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत 26 मण्डलों में पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 19 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में जिले 26 मण्डलों में पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तर पर बरुआ नगर भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सीमा शर्मा एवं श्रीमती सरोज जोशी के अलावा कार्यालय मंत्री भाजपा आरवी सिंह बघेल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन ने की। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का श्रीफल भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सीमा शर्मा ने पोषण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हम सबको उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि आज के समय में कुपोषण बहुत बड़ी एक समस्या है, जिसको हम सब बहनों को मिलकर इसे दूर करने में सहभागी बनना होगा। क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा। तभी हमारा विकास क्रम ठीक होगा, तभी हम परिवार, समाज के विकास के बारे में सोच सकते हैं।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन ने कहा कि पोषण हमारा ठीक होगा तो कुपोषण अपने आप ठीक हो जाएगा। महिला सशक्तिकरण को लेकर बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं, आज हम सब महिलाओं को जागरुक होने की जरूरत है एवं अस्वस्थ होने की आवश्यकता है। महिला उत्थान के लिए सरकारे काम कर रही है। जैसे सुकन्या योजना, लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान योजना जो महिला सशक्तिकरण के प्रमुख आयाम हैं। सरोज जोशी ने कहा कि महिलाएं आज वरदान है जो समाज एवं राष्ट्र निर्माण में बराबर की भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार ने महिला के उत्थान में कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल प्राप्त हो अच्छे समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती आरती पाठक, श्रीमती संगीता कौशल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता राजावत, श्रीमती बबली तोमर, श्रीमती विनीता सोनी, नीलम भदौरिया, मीडिया प्रभारी ज्योति बोहरे, सोशल मीडिया प्रभारी रेखा अग्रवाल, अंजू शर्मा, अनीता शाक्य, मिथिलेश चौहान, सरोज श्रीवास्तव, सोना जैन, मांडवी कुशवाह के अलावा जिला पदाधिकारी अन्य महिला मोर्चा की वरिष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।