भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषित

भिण्ड, 17 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आदेशानुसार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारौलिया की सहमति एवं जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती आभा जैन ने भिण्ड जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष- बबली तोमर, गीता राजावत, उषा हिन्नारिया, सुनीता शिवहरे, प्रतिभा सोनी, विनीता सोनी, महामंत्री- आरती पाठक, संगीत कौशल, मंत्री- सरोज श्रीवास्तव, मांडवी कुशवाह, सरोज जैन, सुमन गुप्ता, ममता शर्मा, लता मेहरा, कोषाध्यक्ष- नीलम भदौरिया, सह कोषाध्यक्ष- विनोदी श्रीवास, कार्यालय मंत्री- नीतू राजावत, सह कार्यालय मंत्री- रेखा शुक्ला, मीडिया प्रभारी- ज्योति बोहरे, सह मीडिया प्रभारी- पिंकी तिवारी, शोसल मीडिया प्रभारी- रेखा अग्रवाल को बनाया गया है।