कांग्रेस धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ ने किया सुंदरकाण्ड का पाठ

भिण्ड, 16 अप्रैल। कांग्रेस धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम के निर्देश पर सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन मंशापूर्ण हनुमान मन्दिर पुलिस लाइन के पास किया। कार्यक्रम का आयोजन धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुंदरकाण्ड का विधिवत पाठ किया और हनुमान जी की आरती की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश जैन, नीरज त्रिपाठी, मनोज जैन, गोविन्द सिंह राजावत, रामअवतार गुर्जर, अभिषेक शर्मा, सचिन भदौरिया, गौरव दुबे, रॉकी तोमर, डॉ. नागेन्द्र अरेले, रवि तोमर, अजीत राजावत, देवगज पंडित, अमित तिवारी आदि कांग्रेसजन शामिल हुए।