हर बूथ पर सदस्य बनाएगी कांग्रेस : बालेन्दु शुक्ला

भिण्ड, 08 अप्रैल। शहर और नगर कांग्रेस की संयुक्त तत्वावधान में सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री बालेन्दु शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस हर बूथ पर 50 सदस्य बनाएगी। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्य बनाएगा, कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम करेगा और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने में नींव का पत्थर साबित होगा। भिण्ड में कांग्रेस काघर चलो घर-घर चलो और सदस्यता अभियान बहुत अच्छा चल रहा है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की जान है, यही कार्यकर्ता बूथ पर जाकर कांग्रेस को चुनाव जिताने का काम करता है और अब सदस्यता करके हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भिण्ड शहर और नगर कांग्रेस पूरी जोरदारी से सदस्यता अभियान चला रही है, आने वाले समय में पांच हजार सदस्य भिण्ड शहर में बनाने का काम करेगी, हमारा कार्यकर्ता हर बूथ पर सदस्य बनाने के काम में लगा हुआ है, जिससे कांग्रेस बूथ पर मजबूत हो रही है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जिताने में अहम भागीदारी करेगी।
प्रदेश महासचिव बाबा भगवानदास सेंथिया ने कहा कि कांग्रेस इस समय घर-घर में जाकर अभियान चला रही है और हमारा कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहा है, यहीं मेहनत आने वाले समय में कांग्रेस को सर्वोच्च मुकाम पर ले जाएगी और 2023 के चुनाव में मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में कामयाब होंगे। डिजिटल सदस्यता के भिण्ड लोकसभा प्रभारी आशुतोष शर्मा ने भी डिजिटल सदस्यता के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर रामप्रकाश शर्मा, रामकुमार शर्मा, रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, अजय शर्मा, रामजीलाल शाक्य, रूपसिंह सरैया, संजीव बरुआ, दर्शन सिंह तोमर, शालिग्राम जोशी, राहुल कुशवाह, अहिबरन सिंह बघेल, संजय यादव, बृजेश कुमार, कमलेश जाटव, बलराम जाटव, मनीष शिवहरे, शंकर जैन, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, विजय दैपुरिया, नीलम भदौरिया, सरोज रामहेत शाक्य, हिम्मत सिंह हरिऔध, अनिल जाटव, विक्रम सिंह राजावत विक्की, गोविन्द राजावत, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, योगेश यादव, अजय जैन, सूरजपाल सिंह राजावत, आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, मनोज जैन मामा, चुंटाई शर्मा, प्रमोद दीक्षित, दुष्यंत सिंघई आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।