मौ/भिण्ड, 06 अप्रैल। मौ नगर के वार्ड क्र.15 सलमपुरा में स्व. बाबूसिंह यादव खलीफा की 21वीं पुण्य स्मृति में विशाल दंगल का आयोजन सात अप्रेल को किया जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े पहलवान एवं दर्शक भाग लेंगे। उक्त जानकारी उदयभान सिंह यादव ग्राम सलमपुरा ने दी है।
मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रक्रिया प्रारंभ
गोहद। नगर पालिका गोहद की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2022 की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस कार्यक्रम के अनुसार 11 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक केन्द्रों पार दावे अपत्तियां प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक नागरिक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने एवं विलोपित कराने हेतु समाय सीमा से दावे आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर पालिका गोहद शुभम शर्मा ने दी है।