भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने किया अंचल का दौरा

भिण्ड, 05 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने मौ नगर और ग्रामीण अंचल का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना उनके निराकरण के लिए प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क भी किया। अंचल भ्रमण के दौरान वे कई शोकाकुल परिवारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त भी करने पहुंचे।
ग्राम रुपावाई में भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की दादी के निधन पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक प्रकट किया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने वालों में पूर्व विधायक रणवीर जाटव, डॉ. राजकुमार कुशवाह, प्रदेश कार्य सिमित सदस्य केशव सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, भिण्ड दतिया सासद संध्या राय, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, पिंकी सगर, प्रमोद कामद, संतोष राठौर, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, दीपक तोमर, जैलसिंह नरवरिया, राजवीर गुर्जर, तेजबहादुर चौहान, वलभद्र सिकरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरव, नगर परिषद मौ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर पवैया, वीरेन्द्र यादव फौजी, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार एवं शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, पूर्र्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, महेन्द्र परिहार, डॉ. बेताल सिंह गौड़, राजू मिश्रा, सुल्तान मौर्य, कोकसिंह कुशवाह, रामख्तयार गुर्जर, केशव गुर्जर, सुरेन्द्र शर्मा, रामजीलाल शर्मा, बासदेव शर्मा, मुन्ना जादौन, विमल कुशवाह, गुप्ता जाटव, रामनरेश कुशवाह, बेनीराम कुशवाह, राजू मिश्रा, पवन अग्रवाल, मेहबूब खां, आईटी सेल के जिला प्रभारी रामू कुशवाह, सोनू शर्मा, अकिंत अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रवी अग्रवाल, डॉ. बेताल गोड, अवधेश यादव, कोमल श्रीवास, बबली यादव रतवा, पूरन गोयल, बलवीर गोयल, सुरेश छारी आदि ने ग्राम रुपावई में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की दादी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।