भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति भिण्ड के चुनाव संपन्न

निशी गुप्ता अध्यक्ष, रत्ना कुशवाह सचिव एवं अरुणा पाठक कोषाध्यक्ष चुनी गई

भिण्ड, 29 मार्च। भारत विकास परिषद महिला शाखा जागृति भिण्ड के चुनाव स्थानीय आयुषी आईटीआई में संपन्न हुए। इसमें प्रांत की ओर से श्रीमती ज्योति गुप्ता का पर्यवेक्षण रहा एवं स्थानीय स्तर पर श्रवण पाठक चुनाव पर्यवेक्षक रहे। शाखा की सभी महिला सदस्यों ने सर्वप्रथम वर्षभर की गतिविधियों पर चर्चा की एवं शाखा अध्यक्ष आभा जैन ने परिषद द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्थानीय चुनाव वीक्षक श्रवण पाठक द्वारा नवीन सत्र 2022-23 के लिए शाखा पदाधिकारियों के नाम आमंत्रित किए गए। शाखा अध्यक्ष, शाखा सचिव एवं शाखा कोषाध्यक्ष के लिए सर्व सहमति से एक-एक नाम ही प्रस्तावित हुए। फलस्वरूप वर्ष 2022-23 के लिए नवीन शाखा अध्यक्ष निशी गुप्ता, नवीन शाखा सचिव रत्ना कुशवाह एवं अरुणा पाठक को पुन: कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
ज्ञात हो कि हर वर्ष 31 मार्च को परिषद के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होता है एवं एक अप्रैल से नए पदाधिकारी कार्य प्रारंभ रखते हैं। नवीन शाखा अध्यक्ष निशी गुप्ता ने बताया कि शाखा शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी घोषित करेगी और परिषद के विधान के अनुरूप नगर में अपना कार्य संपन्न करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर ऊषा नगरिया, सुनीता सोनी, निशा भारद्वाज, रानी जैन, गीता दीक्षित, दिव्या शिवहरे, माधुरी शुक्ला, धीरज शुक्ला, संजीव गुप्ता, मनोज दीक्षित आदि उपस्थित रहे और सभी ने नवीन दायित्व धारियों को बधाई दी है।