भाजपा दबोह-आलमपुर मण्डल कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक आयोजित

भिण्ड, 23 मार्च। क्रांतिकारी शहीद दिवस पर भारतीय जनता पार्टी दबोह मण्डल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अथिति बतौर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, जिलामंत्री राजेश कौरव, जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया मौजूद रहे। मण्डल आलमपुर में मण्डल अध्यक्ष कुलदीप कौरव ने सभी जिला भाजपा पदाधिकारियों को सोल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दबोह मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्यय ने की। कार्यक्रम शुभारंभ सर्वप्रथम पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया।
इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री ने कहा कि जिन शहीदों ने हमे स्वतंत्रता दिलाई है, उन्हें कभी भुलाया नहीं सकता भारतीय जनता पार्टी में महान लोगों ने एक ही नारा एक ही नाम दिया जयश्रीराम, हमारे पार्टी के महानायकों ने जो कहा बो कर दिखाया। आज हमारे देश मे धारा 370 हटाना अयोध्य्या में राम मन्दिर बना कर पार्टी के महानायकों का सपना पूरा किया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पार्टी ने हमें जो नई जिम्मेदारी दी है उसे आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करूंगा 35 साल से लहार विधानसभा का कार्यकर्ता इतना मजबूत दिख रहा है, सभी मण्डलों में सबसे अच्छा लहार विधानसभा मण्डलों का कार्यकर्ता है। पार्टी एक परिवार है इसमें हमे आपस मे भाई चारा बनाकर कार्य करना है। आजीवन सहयोग निधि में आप लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। कार्यक्रम के अंत में दो मिनिट मोन धारण कर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कुलदीप यादव, धर्मेन्द पाठक, जितेन्द्र यादव, सुशील गोस्वामी, मुकेश यादव, राजा यादव, संजीव यादव, संतोष कुशवाह, हमीर सिंह पाल, मेहरवान सिंह कुशवाह, अमन गोस्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।