किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने किया होली मिलन समारोह

भिण्ड, 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह टंटी ने अपने गृह ग्राम ढोचरा में रंग पंचमी के दिन होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें संघ के जिला कार्यवाह गजेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कांकर, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह भदौरिया, अनिल सिंह कुशवाह, अमित दुबे, गुरुदेव नरवरिया, अजय सिंह भदौरिया, रक्षपाल सिंह, बजरंग भदौरिया, मनीष सिंह कुशवाह, अमित जैन, शेरू पचौरी, श्याम सिंह राठौर, सतेन्द्र सिंह, गिरीश भदौरिया, दीपू भरौली, लाला पाठक, संतोष सिंह कुशवाह, दीपू तोमर, अश्वनी तिवारी, अतुल पाठक आदि भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।