भाजपा महिला मोर्चा का होली मिलन समारोह का आयोजित

भिण्ड, 22 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिण्ड द्वारा भारौली रोड स्थित रामनगर में अनीता शाक्य के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन उपस्थित रहीं। जिले की सभी पदाधिकारी बहनों ने एक-दूसरों को रंग, गुलाल, फूलों की होली खेलकर एक दूसरे को सद्भावना, प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, जिलामंत्री रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपड़ा, कमलेश जुनेजा, ममता शर्मा, सरोज श्रीवास्तव, सरोज पांडे, आरती पाठक, नीलम भदौरिया, नीतू राजावत, बबली तोमर, पूनम शाक्य, अनीता शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीता सोनी, संगीता कौशल आदि महिला मोर्चा की समस्त बहनें उपस्थित रहीं।