कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी आज आएंगे

भिण्ड, 14 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मप्र के सह प्राभारी सुधांशू त्रिपाठी 15 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर भिण्ड आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि त्रिपाठी भिण्ड सर्किट हाउस में दोपहर दो बजे से चार बजे तक कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे और संगठन में सदस्य्ता अभियान, घर-घर चलो अभियान की जानकारी लेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करेंगे। त्रिपाठी से चर्चा हेतु पार्टी के सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, पदाधिकारियों, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषदों के जनप्रतिनिधियों, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के पूर्व विधानसभा, एवं लोकसभा के प्रत्याशियों को आमंत्रित किया गया है।