भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड की कार्यकारिणी घोषित

11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री सहित 34 लोगों को किया गया शामिल

भिण्ड, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति से नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इनमें 11 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, 10 मंत्री सहित कुल 34 लोगों को शामिल किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर द्वारा जारी की गई पदाधिकारियों की सूची के अनुसार सतेन्द्र सिंह भदौरिया, शिवराज सिंह यादव, राजकुमार जैन, उपेन्द्र शर्मा, अनिल सिंह कुशवाह, सुधा राठौर, निहाल सिंह राना, राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, रमेश सिंह तोमर, रंजीत सिंह कुशवाह, अनिल कटारे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। धीरसिंह भदौरिया, कमल शर्मा एवं धर्मसिंह जाटव को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उपेन्द्र राजौरिया, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, राजेश कौरव, पिंकी शर्मा, राधाकृष्ण शर्मा, रश्मि खटीक, अवनीश उपाध्याय, राजकुमार जैन, तरुण शर्मा को मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा मनोज शास्त्री को कोषाध्यक्ष, दिलीप सिंह कुशवाह को सह कोषाध्यक्ष, आरबी सिंह बघेल को कार्यालय मंत्री, रोहित शाक्य को सह कार्यालय मंत्री, रमाकांत पटसारिया को मीडिया प्रभारी, अमित यादव को सह मीडिया प्रभारी, मोनू नरवरिया को सोशल मीडिया प्रभारी, शेखर खटीक को सह सोशल मीडिया प्रभारी, रामूसिंह कुशवाहा को आईटी प्रभारी तथा भानू जाटव जयंत को सह आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है।