भिण्ड, 03 मार्च। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्वियज सिंह चौहान ने संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी की अनुशंसा पर गीतेन्द्र सिंह कुशवाह को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनी किया है।
गीतेन्द्र कुशवाह ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, संभागीय अध्यक्ष पंकज सोनी ने जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का और जिले के कर्मचारियों को पुरानी परिवार पेंशन दिलाने के लिए संघर्ष करूंगा। संभागीय उपाध्यक्ष प्रवेन्द्र शर्मा, संतोष यादव, संभागीय सचिव मनीष मिश्रा, महावीर शाक्य, टीकम सिंह कुशवाह प्राचार्य जवासा, सत्यभान सिंह भदौरिया एडीपीसी, श्यामकिशोर भारद्वाज बीईओ मेहगांव, सत्येन्द्र सिंह कुशवाह बीआरसी भिण्ड, अवनीश सिंह भदौरिया प्राचार्य बबेड़ी, शिवकुमार सिंह राजावत, कृष्णपाल सिंह भदौरिया, सुनील सिंह भदौरिया, राजू कुशवाह अशोक चौहान, नरेन्द्र त्यागी, अरविन्द गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीरज पाठक आदि ने गीतेन्द्र सिंह कुशवाह को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।