भाजपा मौ मण्डल ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

भिण्ड, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी मौ मण्डल ने शुक्रवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में वार्ड क्र.11 मिल्क पट्टी स्थित डॉ. बेताल गौड के निज निवास पर मनाई गई। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी के समचित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्य सिमित सदस्य रघुबीर सिंह पवैया ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. दीनदयाल जी ने आपना पूरा जीवन राष्ट्र के हित में और अंतिम पंक्ति के दीन-दुखियों की चिंता करते गुजार दिया। जिस प्रेरणा के तहत आज देश में भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी एवं मप्र में शिवराज सिंह की सरकार दीन-दुखियों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है। जिससे आज पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा होते दिख रहा है।
बैठक में समर्पण निधि का भी समर्पण कार्यकर्ताओं ने देने का संकल्प लिया और समर्पण भी किया, जिससे भारतीय जनता पार्टी का संचालन होता रहे। इस अवसर पर सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, वीरेन्द्र यादव, मेहबूब खां, रामअखत्यार गुर्जर, बबली यादव, रामू कुशवाह, चंदू गोयल, आकाश गोयल, रघुराज गुर्जर, सोनू खां, काले खां, शुभम राठौर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।