भिण्ड, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा मण्डल मेहगांव के कार्यकर्ता शक्ति केन्द्र पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया। मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत बरहद के सरपंच प्रेम नारयण के निवास पर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरहद शक्ति केन्द्र विस्तारक देव चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया, इसके बाद चौधरी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी एवं आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तार से बताया।
मुख्य अतिथि देव चौधरी ने कहा कि आज हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि हम ऐसे महान व्यक्ति की पुण्यतिथि मना रहे हैं, जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी की स्थापना से लेकर विस्तार तक लगाया। हम सब कार्यकर्ताओं को दीनदयाल उपाध्याय ने समय-समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। पंडित जी के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज प्रदेश की शिवराज सरकार एवं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है, इसी के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं, शौचालय बनाए जा रहे हैं, गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, कोरोना काल जैसी महामारी से बचने के लिए को मुफ्त वैेक्सिनेस किया जा रहा है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास हो सके।
कार्यक्रम का संचालन सरपंच बरहद प्रेम नारायण एवं आभार दीपक शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष राममहेश शर्मा, बूथ महामंत्री विजय कुमार, अजमेर खान, कान्हा शर्मा, रामअनुग्रह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।