गोहद में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित

भिण्ड, 04 फरवरी। मप्र युवा कांग्रेस के चलो बूथ की ओर, एक बूथ, पांच यूथ अभियान को लेकर शुक्रवार को गोहद विधानसभा में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजकुमार देशलहरा ने कहा कि भिण्ड जिले में युवा जोड़ों अभियान के तहत युवाओं को कांग्रेस में जोड़ा जाएगा। सरकार बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, इसलिए मिशन 2023 को लेकर जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को तैयार किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष बंटी गुर्जर ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गांव-गांव जाकर बताया जाएगा। भ्रष्ट सरकार के खिलाफ युवाओं को जागरुक किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गौतम गहलोत, महासचिव रागिनी चौहान, अवधेश शुक्ला, महासचिव निशांत बरैया, महासचिव उमेश तोमर, जावेद पठान, महासचिव सुजान सिंह गुर्जर, राजेश बसैया, राहुल उपाध्याय, संदीप राणा, गोलू गुर्जर, अजय, महासचिव रामचित्र सिंह गुर्जर, नरेन्द्र सिंह गुर्जर, भानु गुर्जर, दिनेश गुर्जर, उदय सिंह परिहार, शाहरुख शाह, महासचिव बृजेश कुशवाह, अवतार सिंह, अंकित बरैया के अलावा कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।