– दंदरौआ धाम गौशाला में किया गौ पूजन
भिण्ड, 22 अक्टूबर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंदरौआधाम गौशाला परिसर में गौ पूजन करते हुए 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसलिए हर घर में गौवंश होना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। यदि अपने घर में गाय रखने में सक्षम नहीं हैं तो गौशाला में सेवा करें। उन्होंने कहा कि पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में गोबर से देवताओं की बस्ती का निर्माण किया। तत्पश्चात विधि-विधान से उनका पूजन किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दंदरौआ धाम स्थित गौशाला में दंदरौआ महंत महामण्डलेश्वर रामदास ने गौ पूजन कर गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, बांके बिहारी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।