दैपुरिया के जिलाध्यक्ष बनने से किसानों में हर्ष

भिण्ड, 01 फरवरी। गोहद भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर भटेले ने किसान मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया के मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष पर देपुरिया का चयन वरिष्ट नेतृत्व का सही निर्णय है। दैपुरिया किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनका किसानों के प्रति सोच सदैव प्रदर्शित होती है। उनके किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनयन से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से वरिष्ट नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा तथा निराकरण भी होगा।
दैपुरिया को किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर गोहद के भाजपा नेता राजनारायण शर्मा, रामनिवास शर्मा, सोवरन पटेल, मोहकम सिंह राणा, निहाल सिंह राणा, महेश पाण्डेश् सुरेश बोहरे, मुन्नालाल कांकर, विद्याराम शेजवार, ओपी आर्य, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, ओमप्रकाश कुशवाहा, अमर सिंह कुशवाह, सौरभ पाण्डे, विवेक जैन, कमल सिंह तोमर, आशीष शर्मा, धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रमोद कामत आदि ने बधाई दी है।