भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से ही संगठन वटवृक्ष बना : चौहान

 कुशाभाऊ ठाकरे के संगठन रूपी विचार को लेकर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाएं : ओपीएस
प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान एवं राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने बूथ क्र.113 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

भिण्ड, 31 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक संभागीय प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, जिनके त्याग, तपस्या और बलिदान से ही संगठन का वटवृक्ष आज पूरे देश और प्रदेश में कार्यकर्ताओं के परिश्रम पराकाष्ठा कर्तव्यनिष्ठा के साथ हमारे भारतीय जनसंघ के प्रेरणा स्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, संगठन के वट वृक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के विचारों को लेकर बूथ केन्द्रों पर मजबूती के साथ विस्तार की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने यह अभियान अपने हाथों में लेकर ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष अपने बूथ मजबूती की और कार्यकर्ता मप्र के हर जिले में जुटा हुआ है। यह उद्गार उन्होंने मेहगांव बूथ विस्तारक कार्य योजना के अंतर्गत बरहद शक्ति केन्द्र के बूथ क्र.113 मोरोली में बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया विशेष रूप से मौजूद थे।
नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि भाजपा ही सर्व समाज को आत्मनिर्भर विकास की ओर जोड़ रही है। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश नेतृत्व ने यह अभियान की शुरुआत कर स्थानीय बूथ समिति को मजबूत के साथ खड़ा करने का संकल्प लिया है। पार्टी के इस महायज्ञ में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूती देते हुए सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत बनाएं। आगामी 2023 विधानसभा, 2024 लोकसभा और पंच, जिला पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम फहरे इसके लिए कार्यकर्ता हर बूथ को मजबूती देते हुए सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करें और ठाकरे जी के इस संगठन रूपी विचार को लेकर आगे बढ़ाने में हमारा कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण है, ताकि पार्टी सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बने।
मेहगांव मण्डल के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में गांव मण्डल के प्रत्येक बूथ केन्द्र पर कार्यकर्ता अपनी टीम के साथ स्थानी समिति को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका के साथ अपनी टीम को लेकर जुटे हुए हैं। मण्डल बूथ विस्तारक सुनील भदौरिया, बरहद शक्ति केन्द्र के विस्तारक देव चौधरी, शक्ति केन्द्र प्रबंधक उमेन्द्र सिंह भदौरिया के साथ अभियान के तहत मेहगांव के ग्राम मोरोली में बूथ क्र.113 में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान संगठन एप पर जानकारी अपलोड की। बैठक में बूथों के अध्यक्ष व बूथ समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे।