राजमाता जी का संपूर्ण जीवन सेवा भाव व संगठन के लिए समर्पित रहा : संध्या राय

श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर बूथ केन्द्र खेरियातोर पर भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की

भिण्ड, 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को भारतीय जनसंघ से लेकर श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, संगठन एवं महिला मोर्चा के वटवृक्ष को खड़ा करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। जिन्होंने अपने परिश्रम से पूरे देश में महिलाओं को संगठित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने का कार्य किया। यह उद्गार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय ने मेहगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत खेरियातोर के बूथ क्र.134, 135 पर श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया ने की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राय ने कै. राजमाता विजय राजे सिंधिया को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रृद्धेय राजमाता जी त्याग और समर्पण की मूर्ति थीं, जिन्होंने हमेशा संघर्ष के साथ कांग्रेस की सरकार को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का संगठन बट वृक्ष राजमाता साहब की ही देन है। हमारे संगठन के महापुरुषों में पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी बाजपेई जैसे राजनेताओं ने गांव-गांव की चौपालों पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। हम समस्त कार्यकर्ता एवं हम अपनी मातृशक्ति को यह कहना चाहेंगे कि राजमाता जी ने जो महिला मोर्चा के संगठन को गति प्रदान की है उसी तरह पूरे जिले में संगठन को गति प्रदान करें। यही उनके लिए भावभीनी श्रृद्धांजलि होगी और उनके विचारों का स्मरण कर समस्त बहनें अपने संगठन को मजबूत करें।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी श्रीवास्तव दीक्षित, सरोज जोशी, आरती पाठक, नीलम भदौरिया एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशीला नरवरिया, संगीता कौशल, पिंकी शर्मा, अनीता चोपड़ा, पूर्णिमा भदौरिया, सुधा राठौर, सरोज श्रीवास्तव, शशि मिश्रा, उमा तोमर, ज्योति बोहरे, ममता शर्मा, राजकुमारी जैन, ऊषा नगरिया, मोनिका जैन, पूजा जैन, रेखा जैन, नम्रता जैन, अर्चना शर्मा, कल्पना सोनी, विनीता सोनी ने संयुक्त रूप से कै. श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने महिला मोर्चा के संगठन को पूरे देश में वटवृक्ष लगाने का काम किया है, हम सब संकल्प लेते हैं कि भिण्ड जिले के हर बूथ के अंदर पर महिलाओं की शक्ति को बढ़ाते हुए महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे।