भिण्ड, 21 जनवरी। लोकतंत्र सेनानी संघ मप्र के अध्यक्ष तपन भौमिक की अनुमति से लोकतंत्र प्रहरी संघ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र अग्रवाल द्वारा लोकतंत्र प्रहरी संघ मप्र के उज्जैन, इन्दौर, ग्वालियर तथा जबलपुर संभाग के संयोजकों की घोषणा की गई है। जिसमें आलमपुर के लोकतंत्र सेनानी नवल किशोर मिश्रा के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा आलमपुर को ग्वालियर संभाग का संयोजक बनाया गया है। मिश्रा को लोकतंत्र प्रहरी संघ ग्वालियर संभाग का संयोजक बनाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।