भिण्ड, 20 जनवरी। श्री 1008 महावीर कीर्तिस्तंभ जैन मन्दिर परिसर में 13 से 17 जनवरी तक भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज 50 पिच्छी ससंघ मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुए श्री 1008 मज्जिनेनद्र आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि उक्ति आयोजन में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, पूर्व मंत्री विधायक लहार डॉ. गोविन्द सिंह, भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्यल डॉ. रमेश दुबे , विश्वप्रताप सिंह विष्णु, राष्ट्रीय स्वायं सेवक संघ के नितिन जी, सुनील जी, गजेनद्र सिंह, नवल जी, प्रिंस दुबे एवं पंच कलयाणक समिति व सकल जैन समाज ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आशीर्वाद दिया। आचार्यश्री ने कहा कि धर्म का आयोजन या धार्मिक कार्यक्रम हो उसमें प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी करना चाहिए, क्योंकि धर्म से धन व सम्मान बढ़ता है।