पुष्पेन्द्र यादव बने सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

भिण्ड, 11 जनवरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ने पुष्पेन्द्र सिंह (रोहित) यादव निवासी मौ जिला भिण्ड को सपा लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।