संयुक्त संचालक शुक्ला का निधन

भिण्ड, 05 जनवरी। गोहद नगर के समाजसेवी एवं शिक्षा विभाग के पूर्व संयुक्त संचालक लालता प्रसाद शुक्ला का निधन हो गया। उन्होंने जहां शासकीय सेवा में रहकर अपनी कर्तव्य निष्ठा से अपनी अलग पहचान बनाकर गोहद को गौरवान्वित किया, वहीं क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। उनका अंतिम संस्कार वेशली डेम स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ट पुत्र वासुदेव शुक्ला ने दी। उनके तीन पुत्र हैं, जिसमें शिक्षक वासुदेव शुक्ला, प्रदेश सचिव कंाग्रेस कमेटी प्रमोद शुक्ला एवं कालीचरण शुक्ला जो संगीत के क्षेत्र में विशेष स्थान रखते हैं। संयुक्त संचालक लालता प्रसाद शुक्ला के निधन पर गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, अधिकारियों एवं राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।