– भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार
भिण्ड, 11 नवम्बर। मप्र सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्ष में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना योजना के तहत 1500 रुपए प्रति माह देने का निर्णय लेकर प्रदेश की मातृशक्ति को गौरवान्वित किया है। सरकार यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा को मबूती प्रदान करेगा। इस महत्वपूर्ण फैसले का पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई देते हुए कहा कि भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए कैबिनेट बैठक में 1250 रुपए की राशि से बढ़ाकर 250 रुपए जोड़ा गया है, अब प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए की राशि उनके खाते में एक क्लिक के साथ पहुंचाई जाएगी। भाजपा सरकार ने जो महिलाओं से चुनावी वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। हमारी विचारधारा में करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। वादा किया तो निभाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार धीरे-धीरे राशि को बढ़ा कर तीन हजार रुपए तक करेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है। जो वादा किया है, उसे भी पूरा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के विकास के लिए निरंतर चिंता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, सिफ झूठ बोलकर महिलाओं को गुमराह करना और उन्हें भयभीत करने का कार्य आज से नहीं हमेशा से कर रही है। जिले में दो लाख से अधिक लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।







