मेहगांव में आचार्यों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ

भिण्ड, 10 नवम्बर। एकल अभियान संभाग मध्य भारत भाग चंबल अंचल मुरैना, मेहगांव एवं गोहद के आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ सरस्वती प्रांगण मेहगांव किया गया। उद्घाटन सत्र में संच समिति से अध्यक्ष सुधा राठौर, सदस्य पुरुषोत्तम राजौरिया, नीरज शर्मा, रामशेष, राजेश त्यागी, मुन्नी, गीता शर्मा, चंबल से भाग अभियान प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर, भाग प्रशिक्षण प्रमुख अंचल विजय सिंह, अंचल प्राथमिक प्रशिक्षण प्रमुख ममता नरवरिया, अंचल गतिविधि पवन तोमर, संच गोहद से सुनील सिंह, संच मेहगांव सपना उपस्थित रहे। सोमवार को 10 सत्र चले, जिसमें पंच मुखी शिक्षा के आधार पर प्रशिक्षण दिया गया। भाग प्रमुख धर्मवीर सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे।