भिण्ड, 06 नवम्बर। मालनपुर सब्जी मण्डी में चल रही रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंच द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान नगर वाशियो,भक्तजनों ने भगवान राम के बाल रूप के दर्शन किए और लीला का आनंद लिया। मंच की शुरुआत भगवान राम के बाल रूप से हुई इसके बाद राजा दशरथ ने अपने चारों पुत्रों का नाम गुरू वशिष्ठ द्वारा संपन्न किया गया। लीला में गुरू विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने का प्रसंग दर्शाया गया। राम लक्ष्मण ने राक्षसों का संहार कर ऋषियों के यज्ञों की रक्षा की। इस दौरान राजा दशरथ गुरु विश्वामित्र और वशिष्ठ सहित अन्य प्रमुख पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुक्त किया। रामलीला में भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।







