भिण्ड, 13 सितम्बर। चंबल तट महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र पर विराजमान मरसलगंज गौरव परंपराचार्य सौभाग्य सागर महाराज के ससंग सानिध्य में महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र का वार्षिक मेला महोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर को होने जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में पार्षद मनोज जैन ने बताया कि आचार्य सौभाग्य सागर महाराज ने चंबल में मंगल कर महामृत्युंजय तीर्थ क्षेत्र की रचना की जिसमें जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों को विधि विधान से विराजमान कर भगवान आदिनाथ के पंचकल्याणक कर प्रतिमाओं को पूजनीय बना दिया, जिस देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं एवं अपनी आदि-व्याधि दूर करने के लिए महामृत्युंजय विधान कर मन में शांति लाते हैं, ऐसे तीर्थ क्षेत्र का वार्षिक मेला महोत्सव कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 2 अक्टूबर को बरही के पास चंबल के तट पर आयोजित होने जा रहा है, जिसमें सुबह नित्य अभिषेक पूजन एवं महामृत्युंजय विधान एवं दोपहर की सभा में रथ यात्रा बैण्ड बाजों के साथ भ्रमण के लिए निकलेगी एवं भगवान का महा मस्त का अभिषेक शांति धारा का आयोजन किया जाएगा।