हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

– मेहगांव में निकली साइकिल रैली, मालनपुर में रंगोली एवं सुरपुरा में चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित

भिण्ड, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। जिसमें कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्थापित तिरंगा सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाकर लोगों को प्रेरित किया।

उधर मेहगांव में तिरंगे के सम्मान का संदेश देते हुए नगर परिषद मेहगांव कार्यालय से गांधी प्रतिमा तिराहे तक तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पुरोहित, इंजीनियर अनेक सिंह भदौरिया, अनुराग गुप्ता एवं नगर परिषद स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं नगर परिषद मालनपुर में रंगोली बनाकर जन-जन तक हर घर तिरंगा अभियान और स्वच्छता जागरूकता का संदेश पहुंचाया गाया। अटेर क्षेत्र के विवेकानंद स्कूल सुरपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने तिरंगे के आकर्षक चित्र बनाकर देश व तिरंगे के प्रति देशभक्ति के भाव व्यक्त किए।