ग्वालियर, 22 जुलाई। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले की चारों जनपदों में समग्र ई-केवायसी करने के लिए अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। सभी जनपदों में कैम्प लगाकर सचिव एवं सहायक सचिव के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ई-केवाईसी करने का कार्य किया जा रहा है।
जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरार विकास खण्ड में 278, घाटीगांव में 328, डबरा में 195 व भितरवार में 559 लोगों की ई-केवाईसी का कार्य किया गया है। अभियान के तहत कुल 1360 लोगों की ई-केवाईसी करने का कार्य किया गया है। अभियान निरंतर जारी है।