अभाविप की नगर कार्यकारिणी घोषित, ललित बने मंत्री

भिण्ड, 24 अप्रैल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई गोहद की बैठक टचस्टोन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री रुस्तम लोधी, जिला संगठन मंत्री अमित राय उपस्थित रहे। इस दौरान दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषित की।
कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर मंत्री ललित शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील तिवारी, नगर सह मंत्री प्रवीण शर्मा, भव्य गुप्ता, सौरभ गुर्जर, तेजपाल ठाकुर, गौरव शर्मा को बनाया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कला मंच संयोजक सूरज भारद्वाज, सह प्रमुख कुणाल राजावत, नगर संयोजक विजय गुर्जर, सह संयोजक प्रयागराज तोमर, निखिल गुप्ता, संयोजक ध्रुव शर्मा, सह संयोजक योगेश ओझा, अर्जुन सिंह परिहार, सोशल मीडिया प्रमुख, आकाश सिंह तोमर, सह प्रमुख, अमित गुर्जर, खेलो भारत संयोजक अमित प्रजापति, सह संयोजक जुनेद खान, विद्यालय प्रमुख, विवेक यादव सह प्रमुख आनंद ओझा, सुल्तान खान, छात्रावास प्रमुख पिंटू सिंह सिकरवार, कार्यालय मंत्री राजेन्द्र प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री अंकुर सक्सेना, स्टडी सर्किल प्रमुख आकाश शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्य गौतम भारद्वाज, नितिन ओझा, आकाश सिंह को बनाया गया है।