6 को स्थापना दिवस व 14 को डॉ. अंबेडकर जयंती मनाएगी भाजपा

भिण्ड, 03 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी मंडल मालनपुर में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाए जाने के लिए भाजपा मालनपुर मंडल ने तैयारी को लेकर की बैठक की। जिसका संचालन मालनपुर मण्डल महामंत्री विनोद सिकरवार ने किया।
गुरुवार को आगामी कार्यक्रम को लेकर मालनपुर मंडल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय मालनपुर पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष और मंडल प्रभारी रमेश तोमर, मुख्य वक्ता जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने आगामी कार्यक्रम की जनकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती दिवस 14 अप्रैल को लेकर कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि संगठन निर्देश स्थापना दिवस के अवसर पर मालनपुर मंडल द्वारा कार्यक्रम कर मिठाई वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने घरों पर झण्डा लगाना है और भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताना है। 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके जिला संयोजक मेहताब सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा मंत्री सत्यवान सिंह गुर्जर, अजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश किरार, मालनपुर महिला मंडल अध्यक्ष सोना जैन, नवाब सिंह, रुक्मणी चौरसिया, रॉकी जैन, विनोद जैन, विष्णु गौड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।