निकाय निरीक्षण में 20 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

-अध्यक्ष ने कहा-इन कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का काटा जाएगा वेतन

भिण्ड, 28 मार्च। नगर पालिका भिण्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा नगर पालिका कार्यालय का औचिक निरीक्षण किया गया। जिसमें स्वास्थ्य शाखा एवं एनुअल शाखा सहित चार कमरे बंद मिले, कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था। लगभग 20 कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।
नपा अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि ने कहा कि योगेश मिहोलिया, संजय प्रजापति, रानी श्रवास्तव, विवेक, अमन, शिवम, प्रेमलता शर्मा, नरसरीन खान, धर्मवीर मिहोलिया, कुलदीप राजावत, मनोज जैन सहित अन्य गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा एवं तीन दिन का वेतन काटा जाएगा। अध्यक्ष ने नगर पालिका कार्यालय का गेट साइकिल एवं अन्य बाहनों द्वारा अवरुद्ध पाया। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए गेट पर एक चपरासी को वाहन व्यवथित लगवाने के लिए तैनात करने का मौखिक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान निकाय अध्यक्ष वर्षा अमित वाल्मीकि, उपाध्यक्ष भानु भदौरिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि, विनोद दूरवार, जादू खान, मनोज, भूरे यादव, दीपक शर्मा, मनीष पुरोहित, रामहेत आदि लोग मौजूद रहे।