लहार नगर की जामवंत प्रौंड शाखा ने किया देवदर्शन

भिण्ड, 06 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जामवंत प्रौंड शाखा ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को सुबह देव दर्शन के अंतर्गत लहार जिले (संघ की दृष्टि से) की जामवंत शाखा ने मिहोनी माता मन्दिर, मुरावली में नरसिंह मन्दिर के दर्शन किए और हमारी संस्कृति एवं ऐतिहासिक स्थानों से सभी को रूबरू करवाया। कार्यक्रम में 70 स्वयं सेवक उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम तीन सत्रों में चला।
पहले सत्र में सभी को खेल भी खिलाए गए, जिसमें मुख्य रूप से कब्बडी, खो-खो, अंताक्षरी में महापुरुष के नाम और रामायण की चौपाइयां शामिल थी। खेल के बाद सभी ने साथ मिलकर सहभोज किया। दूसरे सत्र में परिचय एवं वर्तमान परिवेश में भारत निर्माण में स्वयं की भूमिका क्या है और क्या होनी चाहिए पर चर्चा हुई। अंतिम समापन सत्र में जिला प्रचारक राजपाल जी ने सभी से आह्वान किया कि सभी को समाधानी कार्यकर्ता के रूप में समय दें एवं समाज से भी संघ की छह गतिविधि में से किसी भी एक गतिविधि में अपना योगदान देने की बात कही। इस सत्र में जिला संघ चालक महेश महते, प्रबंधक सुधीर पियानी, सह प्रबंधक सुरेश गुप्ता के अलावा अन्य स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।