संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित

-लहार विधानसभा के पदाधिकारियों ने बैठक में लिया प्रशिक्षण

भिण्ड, 09 सितम्बर। संगठन के पदाधिकारी विजय दुबे ने लहार में सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया गया। जिसमें लहार विधानसभा के पदाधिकारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया और अपनी बात रखी। सोमवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों को जागरूक किया गया और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने की रूप रेखा बनाई।