-लहार विधायक समेत नेताओं ने दी बधाई
भिण्ड, 09 सितम्बर। ओबीसी महासभा लगातार विस्तार करने में जुटी हुई है और नए चेहरों को पदभार दे रही है। इसी क्रम में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर लहार विधानसभा से नगरीय क्षेत्र दबोह से भाजपा पार्षद लालता कुशवाह पर भरोसा जताते हुए उन्हें संभागीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्षद लालता कुशवाह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से हैं और वह लहार विधायक के नजदीकी भी माने जाते हैं। इस दौरान नवनियुक्त संभागीय सचिव बनने पर कुशवाह ने कहा कि ओबीसी महासभा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वाहन जिम्मेदारी से करूंगा। उन्हें बधाई देने वालों में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा, लहार मण्डल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री, संजीव चौधरी, पूर्व पार्षद मुलायम सिंह यादव, संजीव यादव, मेहरबान सिंह कुशवाह, जितेन्द्र दोहरे, गंगाराम कुशवाह, पूर्व पार्षद गोविन्द दास कुशवाह, पूर्व सरपंच चरण सिंह कौरव, मानवेन्द्र सिंह कौरव, भाजपा नेता शिवकुमार गोस्वामी, अरविन्द गुप्ता, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, दिलीप नायक, नरविन्द्र शर्मा, अर्पित गुप्ता, मोहित गोस्वामी, शिवम श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुशवाह, तिलक सिंह कुशवाह, गुलाब सिंह कुशवाह, सागर पठान आदि शामिल हैं।