– संगठन पर्व पर भाजपा अजा मोर्चा प्रत्येक बूथ पर बनाएगा नए सदस्य
भिण्ड, 05 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व वर्ष 2024 के लिए चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिले के सभी मण्डलों में अजा समाज को पार्टी के नए सदस्य बनने के लिए पार्टी ने टोल फ्री नं.8800002024 पर मिस कॉल कर नए सदस्य बनाए जा सकते हैं, नमो एप वेबसाइट, दूसरा कदम एसएमएस पर लिंक पर स्मार्ट फोन द्वारा जानकारी भरें और नई सदस्य बने तीसरा कदम एसएमएस द्वारा अपना सदस्य कार्ड प्राप्त करें। सदस्यता अभियान हेल्पलाइन नंबर सदस्यता अभियान से जुडें किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए भाजपा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है 8860147147 सहायता की जा सकती है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पिंकी सागर ने कही।
संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि मप्र में संगठन ने नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। जिला संगठन ने ढाई लाख नए सदस्य बढाने का संगठन ने नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी प्राणप्रण से कार्य में जुट जाएं। श्योपुर में संगठन पर्व के दौरान प्रत्येक बूथ पर जाकर 200-200 सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि में जिले के प्रत्येक मण्डल में सदस्यता अभियान को लेकर प्रवास करेंगे। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं, राष्ट्रीय प्रदेश के नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है, हम सब कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। संगठन शक्ति के कारण देश-दुनिया में चर्चा होती रहती है। हमें सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है, उसे प्राप्त कर देशभर में पहले नंबर पर रहना है।
उन्होंने कहा कि इसके उपरांत सदस्यता अभियान में भी मप्र भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है, जिसके लिए आप सभी को महती भागीदारी है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए जुट जाना होगा। मण्डल में अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगामी अक्टूबर माह तक इस अभियान के लक्ष्य को कार्यकर्ता को प्राप्त करना है। संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में सभी पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व में हर गांव में प्रत्येक कार्यकर्ता पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। मैं भी मण्डल में संगठन पर्व के तहत प्रवास करूंगा। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडने का प्रयास करें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन पर्व के माध्यम से नए सदस्य बनाकर भारत माता की सेवा करने में जुट जाना चाहिए। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। संगठन की मजबूती से ही अब लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। इसलिए संगठन को और मजबूत करने के लिए संगठन पर्व के दौरान अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडने के लिए कार्यकर्ता प्रयास करें। सगर ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी 29 फूलों की माला 29 सीटें मोदी जी को भेंट की और 2023 के विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतकर इतिहास बनाया है। पार्टी कार्यकर्ता हर लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम हैं। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी द्वारा तय किए गए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे।