संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने जिले में चलाया सदस्यता अभियान

– निजी कोचिंग सेंटर में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बनाया पार्टी का प्राथमिक सदस्य

भिण्ड, 05 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. नितेश शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक डॉ. रमेश दुबे के निर्देशन में राष्ट्रीय संगठन पर्व 2024 सदस्यता अभियान के तहत जिले के अनेक निजी कोचिंग, स्कूलों में शिक्षक दिवस पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोडा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को जागृत किया। सभी बडे उमंग उत्साह के साथ पार्टी के सदस्य बने। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम निजी शिक्षकों का सम्मान किया।
प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाओं को संचालित किया है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के माध्यम से वयस्क विद्यार्थियों को भी भाजपा की प्राथमिक सदस्य से जोडकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है युवा, गरीब महिलाएं, मजदूर और किसान इस पीढी को हमें विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा से जोडना है। सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने मोबाइलों से पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनकर भाजपा की ताकत को आगे बढाएं। सभी स्कूलों में मोबाइल नं.8800002024 से मिस कॉल कर सभी विद्यार्थियों ने अपना सदस्यता कार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, संतोष सिंह नरवरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीलेश तोमर, विजय सिंह कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।