चाइल्ड लाइन सेवाओं के संचालन हेतु समिति गठित

भिण्ड, 19 जनवरी। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार कलेक्टर ने जिला अंतर्गत चाइल्ड लाइन सेवाओं के संचालन हेतु अशाासकीय संस्था/ संगठन के माध्यम से स्टाफ की सेवाएं प्राप्त किए जाने हेतु संस्था/ संगठन के चयन के संबंध में बाल आपात सेवाओं (चाइल्ड लाइन) को प्राप्त करने हेतु अशासकीय संस्था/ संगठन का चयन पारदर्शी प्रक्रिया किए जाने हेतु सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने चाइल्ड लाइन सेवाओं के संचालन हेतु समिति में अपर कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी को सदस्य/ सचिव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण, सहायक श्रमायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक विशेष किशोर पुलिस इकाई का प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी को सदस्य बनाया है।