भिण्ड, 03 दिसम्बर। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मोटा अनाज ज्वार, बाजरा के उपार्जन के लिए जिले में उपार्जन केन्द्र निर्धारित कर दिए हैं। शासन द्वारा उपार्जन मूल्य ज्वार का 3180 रुपए एवं बाजरा का 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित किया है। उपार्जन केन्द्रों पर 21 दिसंबर तक मोटे अनाज का उपार्जन किया जाएगा।
जिले के अंतर्गत तहसील अटेर में सेवा सहकारी संस्था अटेर, सेवा सहकारी संस्था परा, तहसील भिण्ड में सेवा सहकारी संस्था चरथर, सेवा सहकारी संस्था ऊमरी, सेवा सहकारी संस्था दीखतनपुरा, सेवा सहकारी संस्था नहारा, तहसील मेहगांव में विपणन सहकारी संस्था मेहगांव, सेवा सहकारी संस्था सिमार, तहसील गोरमी में सेवा सहकारी संस्था दोनियापुरा, तहसील गोहद में विपणन सहकारी संस्था गोहद, सेवा सहकारी संस्था चितौरा (चम्हेडी), प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बरौना, सेवा सहकारी संस्था पिपहाडी, सेवा सहकारी संस्था ऐनो, सेवा सहकारी संस्था सुहांस, तहसील मौ में सेवा सहकारी संस्था छेंकुरी, सेवा सहकारी संस्था जमदारा, तहसील लहार मेें सेवा सहकारी संस्था आलमपुर, एवं रौन/ मिहोना में सेवा सहकारी संस्था अचलपुरा उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए हंै। किसानों से उपार्जन सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार पांच दिवस किया जाएगा। किसान तौल पर्ची शाम छह बजे तक जारी की जाएगी।