कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा भिण्ड में प्रवेश करेगी आज

भिण्ड, 21 सितम्बर। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र में परिवर्तन के शंखनाद के लिए आयोजित जनआक्रोश यात्रा 22 सितंबर को भिण्ड शहर में प्रवेश करेगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रदेश के तमाम विभागों में हो रहे घोटालों के खिलाफ शहर के हृदय स्थल खण्डा रोड पर 22 सितंबर को शाम चार बजे विशाल आमसभा होगी। जिसमें मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव शिव भाटिया, जन आक्रोश यात्रा के सह प्रभारी और जिला प्रभारी वासुदेव शर्मा, देवाशीष जरारिया, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा शामिल होंगे।