लहार में आयोजित अजा समाज के सम्मेलन में उमडा जनसैलाव
भिण्ड, 17 सितम्बर। कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में संविधान बचाओ देश बचाओ अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन लहार के नया बस स्टैण्ड परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोहद विधायक मेवाराम जाटव, प्रदेश प्रवक्ता देवाशीष जरारिया, वरिष्ठ नेता डॉ. भगवान दास, पूर्व अध्यक्ष नप लहार अर्जुन सिंह आजाद, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत भिण्ड रामनारायण हिण्डोलिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्नालाल भास्कर, अजा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय गोयल मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, दलित, अगडों, पिछडों, गांव, किसान की पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता की भलाई के काम किए। आज भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म करने का काम कर रही है, हम सब एकजुट होकर देश के संविधान को बचाने के लिए भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगे। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, देवेन्द्र त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह राजाबाबू सेंगर, मिहोना ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल दोहरे, नगर पालिका प्रतिनिधि कमल नौरोजी, पार्षद भगवान दास, जितेन्द्र भास्कर, दबोह नप अध्यक्ष नरेन्द्र दुधारिया, ज्ञान ज्योति आदि उपस्थित रहे।