भिण्ड, 14 अगस्त। चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति भिण्ड द्वारा नक्षत्र वाटिका में तिरंगा यात्रा योगा प्रशिक्षक सुनील कौशल के निर्देशन में निकाली गई। कार्यक्रम मेंप्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति प्राप्त समाजसेवी सुनील दुबे ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जब भी हम कोई राष्ट्रहित को लेकर कार्य करते हैं तो देशभक्ति के साथ-साथ हमें अपनी भारतीय संस्कृति के रूप में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारा मन प्रफुल्लित होता है।
वहीं कृपाल सिंह राजावत और देवेन्द्र सिंह राजावत कल्लू ने देशभक्ति के नारों से ऊर्जा प्रवाहित की। साथ ही युवा पीढ़ी के संवाहक शक्तिसिंह तोमर ने झण्डे की शान में देशभक्ति गीत का गायन किया। कार्यक्रम में राजकिशोर शिवहरे, वीरेन्द्र मास्टर, माताप्रसाद, देवेन्द्र जैन, जगतपाल कुशवाह, सुरेन्द्र पाराशर, चक्रेश जैन, सुरेश चंद्र जैन, अवधेश शर्मा, अंकित दुबे ने झण्डे वितरित करते हुए हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।