पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध सिंह ने भिण्ड विधायक साधा निशाना
भिण्ड, 17 जुलाई। मप्र में बडे पैमाने पर पटवारी भर्ती घोटाला को लेकर युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अगुवाई में दबोह थाने के सामने युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह राजावत और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस मौके पर युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सरकार घोटालों की सरकार है, भाजपा सरकार के विधायक संजीव सिंह कुशवाह और भाजपा नेता केपी सिंह भदौरिया की हिस्सेदारी में कॉलेज में चल रहा था, जिसमें 1700 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें एक हजार बच्चे पास हुए। मप्र की पटवारी भर्ती परीक्षा में टॉप टेन सूची में सात छात्र संजीव सिंह कुशवाह के कॉलेज के थे, प्रदेश के 14 लाख छात्रों के साथ विश्वासघात किया है। जिसको लेकर समूचे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है, शिवराज सरकार हमेशा घोटालों की सरकार रही है, जिसे जनता अब माफ नहीं करेगी। इस मौके पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ राजावत, पार्षद प्रतिनधि माधव यादव, छोटू राजावत, पुष्पेन्द्र यादव, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शेरसिंह कौरव, लहार ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बघेल, राहुल परिहार, कलीम पठान आलमपुर, नवीन त्रिपाठी नगर अध्यक्ष आलमपुर, विशाल परिहार, छोटू जगनपुरा, भानु राजावत, दीपेन्द्र शिवहरे, अनिल राजावत, मीडिया प्रभारी फरियाद खान, सुमंत बघेल, राघवेन्द्र योगी आदि लोग मौजूद रहे।