भिण्ड, 08 जुलाई। मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना के तहत बहुआ गांव में महिलाओं के फार्म भरवाने पहुंचे कांग्रेस के युवा नेता राजीव कांकर ने गांव में जगह-जगह चौपाल लगाकर नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भरवाए।
भीषण महंगाई के दौर में प्रदेश की आधी आबादी (महिलाओं) को इस संकट से उबारने हेतु मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिला कल्याण हेतु नारी सम्मान योजना में 1500 रुपए नगद राशि एवं 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराए जाने की घोषणा होने के बाद कांग्रेस का हर नेता एवं कार्यकर्ता नारी सम्मान योजना के तहत गांव-गांव घर घर जाकर महिलाओं के फार्म भरवाने के लिए काम कर रहा है।
इसी क्रम में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहुआ में कांग्रेस नेता राजीव कांकर द्वारा महिलाओं के फार्म भरवाए गए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में सतत जनसंपर्क कर लोगों के सुख-दुख शामिल होकर उनको सत्वनाएं दी। इसके साथ ही कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना नारी सम्मान योजना के फार्म भी भरवाए। ग्राम बहुआ एवं जल्हारी पुरा में प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की और नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए। इस अवसर नीलम समाधिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश शर्मा, गिरीश दण्डोतिया आदि लोग उपस्थित रहे।
इनका कहना है-
नारी सम्मान योजना के तहत जिले की पांचों विधानसभाओं में लगभग एक लाख फार्म भरवाए गए हैं, कांग्रेस के सभी नेता एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य में जुटे हैं, बहुत जल्द ही लक्ष्य पूरा होगा।
डॉ. अनिल भारद्वाज, जिला प्रवक्ता कांग्रेस भिण्ड