भाजपा सरकार की ट्रांसफर नीत नियति सबालों के घेरे में : नाथूराम चुरारिया

भिण्ड, 05 सितम्बर। संस्कारों और सुचिता की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार में शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर में नीति नियति पर सवाल उठाते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने कभी कांग्रेस सरकार पर ट्रांसफर उद्योग का आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार में आते ही नीति नियम ताक पर रखकर जिले के विभिन्न विभागों में हुए तवादलों पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि शिक्षक, पटवारी, सचिव आदि के ट्रांसफर हुए हैं, वे सब नियम विरुद्ध एवं भेदभावपूर्ण हैं। शासकीय कर्मचारियों के तवादले राजनीति से ओत-प्रोत हैं, जिले में जातिगत रूप से तवादला कराने का जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए जाने से क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विभागों के आला हुक्मरान एवं जनप्रतिनिधियों पर सबाल उठना जायज है। भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को एक बार इस विषय पर चिंतन-मनन करना अतिआवश्यक है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन भाजपा सरकार की इस बेलगाम ट्रांसफर नीति की घोर निदां करता है।