जोशी नगर में 88 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड

विधायक संजीव सिंह ने किया भूमिपूजन

भिण्ड, 24 अप्रैल। शहर के वार्ड क्र.35 जोशी नगर हनुमान मन्दिर गली में लाखन सिंह यादव से विनोद दुबे के मकान से एवं शत्रुघन तोमर के मकान तक 88 लाख 49 हजार 243 की लागत से सीसी रोड़ एवं नाली बनकर तैयार होगी। सोमवार को सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने जोशी नगर पहुंचकर इस रोड को बनाने के लिए भूमिपूजन किया। साथ ही मौजूद इंजीनियर को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
यहां उपस्थित मातृशक्ति ने विधायक संजीव सिंह कुशवाह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और वार्ड की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने आश्वश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष भानू भदौरिया, वार्ड पार्षद अमित चौधरी, छोटे यादव, कमल कुशवाह, पूर्व सरपंच कमई सुरेश यादव, महावीर सिंह यादव, शशिकांत दुबे, छोटू पंडित, सत्यनारायण मिश्रा, रविन्द्र दुबे, हीरू तोमर, विनोद दुबे, पंचम सिंह, शालिगराम जोशी, अवधबिहारी शर्मा, श्रीमती आरती कुशवाह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।