भिण्ड, 29 मार्च। वैद्यराज स्व. जन्मेजय शर्मा की धर्मपत्नी पूर्व प्राचार्य श्रीमती रामगीता शर्मा का बुधवार को ऊषा कॉलोनी भिण्ड स्थित निज निवास पर निधन हो गया। उनकी आयु लगभग 90 वर्ष थी। उनकी अंत्येष्टि धर्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई। जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सामाजिक कार्यों से सरोवर सरोकार रखने वाली शिक्षाविद श्रीमती रामगीता शर्मा का निधन समाज के लिए पूर्ण क्षति है। उनके निधन पर राजेश शर्मा, डॉ. विश्वनाथ शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, रामसिया शर्मा, महेश शर्मा, बाबा भगवानदास सेंथिया, राधेश्याम शर्मा थाने, डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, डॉ. राधेश्याम शर्मा, दीपक चौधरी, संदीप मिश्रा, डॉ. तरुण शर्मा, गणेश भारद्वाज, एडवोकेट आशुतोष शर्मा नंदू, अभिषेक शर्मा, राजू शर्मा, डॉ. नामदेव शर्मा, हरेकृष्ण शर्मा, अर्जुन शर्मा, विवेक शर्मा इत्यादि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।