विलाव में कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 21 मार्च। कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्री सचिन द्विवेदी की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान का कार्यक्रम ग्राम विलाव में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी मनोज दैपुरिया, ब्रजेन्द्र कुशवाह कल्लू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य प्रभारी मनोज दैपुरिया ने कहा कि 70 साल में जो देश मे कांग्रेस ने बनाया उसे भाजपा की वर्तमान सरकार ने महज सात सालों में खत्म कर दिया और देश में अराजकता का माहौल तैयार किया जा रहा है। एनएसयूआई नेता एवं कार्यक्रम आयोजक सचिन द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई चार गुना तथा बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है। जाति, धर्म की राजनीति कर सत्ता हांसिल करने वाली मौजूदा सरकार को मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है। जिसका खुलासा करने के लिए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर भारत जोड़ो आंदोलन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है।
ब्रजेन्द कुशवाह कल्लू ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है, मनरेगा योजना सहित हर विभाग में सिर्फ भ्रष्ट्राचार का बोलबाला चल रहा है। इस अवसर पर जयप्रकाश दीक्षित, प्रदीप चौधरी, प्रदीप राठौर, सतीश यादव, लवकुश यादव, सोनू थापक, मौसम शर्मा, जगदीश शर्मा, भारत शर्मा, जगदीश दुबे, नरेश तोमर, पम्मी परिहार, श्रीभगवान कन्हौआ आदि उपस्थित थे।